डॉ राजेश्वर सिंह विधायक टीम की उपस्थिति में खुशहाल गंज मंडल पदाधिकारियों की हुई बैठक
2027 विधानसभा सभा चुनाव को लेकर खुशहाल गंज मंडल की गई जागरूक बैठक
खुशहाल गंज मंडल की बैठक में सभी पूर्व और नव नियुक्त पदाधिकारी हुए शामिल
सभी पदाधिकारियों ने रखें अपने सुझाव और कार्यकर्ताओं की समस्याएं
सरोजनीनगर। 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर देखते हुए भाजपा जहां जगह जगह क्षेत्रीय भाजपा संगठन की मीटिंग करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है, इसी क्रम में लखनऊ के सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह की उपस्थिति में दिन मंगलवार को पिपरसंड ग्रामसभा में बाबा जय सिंह फार्म हाउस पर खुशहाल गंज मंडल के पूर्व एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच मीटिंग की गई। इस मौके पर सभी उपस्थित खुशहाल गंज के पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव रखें और क्षेत्रीय समस्याओं से विधायक टीम को अवगत कराया, और होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए अधिक से अधिक वोटरों की संख्या बढ़ाने पर भी बल दिया। इसी क्रम में विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह ने कहा कि अपने निजी स्वार्थ को छोड़कर एक परिवार की तरह मिलकर सरोजनीनगर विधायक को भारी मतों से जिताए। यदि किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो कृपया विधायक को अवगत कराएं, तत्काल उस समस्या का निस्तारण किया जायेगा। संजय सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा ने कहा कि होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी चाहे वह पूर्व या नवनियुक्त पदाधिकारी हो , सभी एक होकर भाजपा को अधिक से अधिक भारी मतों से जिताए। उपस्थित खुशहाल गंज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और पूर्व और नव नियुक्त पदाधिकारियों को एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में शामिल होकर एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर दल बहादुर सिंह नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष खुशहाल गंज ने कहा कि सभी पदाधिकारी हमारा सहयोग करें , हमे जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण निष्ठा के साथ सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं के लिए लड़ता रहूँगा और भाजपा के प्रति लोगों को जागरूक करता रहूंगा , जिससे कि हमारा सरोजनी नगर विधायक भारी मतों से जीत सके। बैठक के दौरान दलबहादुर सिंह नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष खुशहाल गंज ,रमेश कुमार रावत सेक्टर संयोजक, भुवनेन्द्र सिंह चौहान मुन्ना पूर्व विधानसभा संयोजक, शिविता गोयल खुशहाल गंज मंडल प्रभारी, शिव बक्स सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष, अरुण कुमार मिश्रा सह प्रभारी खुशहाल गंज, पूजा चौहान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, धर्मेंद्र युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, राजेश पटेल ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, मुकेश कन्नौजिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, आशीष द्विवेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष, नवी हसन प्रधान खुशहाल गंज, राम नरेश राजपूत प्रधान शिवरी सहित स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




0 Comments