Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला लखनऊ इकाई की नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लखनऊ से बड़ी खबर | जीत कुने डो एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन 

आज दिनांक 29 मार्च 2026 को जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला लखनऊ इकाई की नई जिला स्तरीय कार्यकारिणी का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में खेल जगत और समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पूर्व आईएएस अधिकारी एवं के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संगठन के संरक्षक पद को स्वीकार करते हुए इसे सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 नई कार्यकारिणी की घोषणा

गठित जिला कार्यकारिणी में प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारी इस प्रकार तय की गई—अध्यक्ष – कमल सिंह याद तकनीकी निदेशक – राजीव कृष्ण त्रिपाठी‌ उप तकनीकी निदेशक – डॉ. अतुल कृष्ण देव उपाध्यक्ष – आनंद किशोर सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव‌ महासचिव – नकुल गौड़ सचिव – संजय श्रीवास्तव उपसचिव – दिनेश साहू, प्रो. सीमा पाण्डेय मुख्य प्रवक्ता – सुमित श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी – ईशान अस्थाना कोषाध्यक्ष – संस्कृति शर्मा

2027 राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान द्वितीय राष्ट्रीय जीत कुने डो प्रतियोगिता 2027 के पोस्टर का भव्य अनावरण मुख्य अतिथि अजय दीप सिंह द्वारा किया गया। इस घोषणा से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह की लहर देखी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता (अध्यक्ष, जीत कुने डो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश) ने की। इस दौरान महासचिव सुधीर कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव एवं सहयोगी आलोक सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे।

यह आयोजन न केवल संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि प्रदेश में जीत कुने डो खेल को नई पहचान और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकेत भी देता है।

Post a Comment

0 Comments