Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 29/3/26सरोजिनी नगर प्रथम पार्षद कैंप कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सरोजिनी नगर प्रथम पार्षद कैंप कार्यालय पर मनकी बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण विकास और जन जागरूकता का संदेश

आज दिनांक 29/3/26सरोजिनी नगर प्रथम पार्षद कैंप कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश चंद्र तिवारी (मंडल मंत्री), दीपक शाह (मंडल उपाध्यक्ष), सदगुरु (उपाध्यक्ष), रमन श्रीवास्तव (सेक्टर संयोजक), पुष्पा नेकी, सतीश साहू, दुर्गेश, प्रदीप, नीलू शर्मा, छोटेलाल, सत्य प्रकाश, प्रियंका दिवाकर, रोहित रावत, राजेश कुमार, शुभम यादव, खुशबू साहनी, कपिल सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने मन की बात कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए विचारों एवं संदेशों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करने वाला है। यह कार्यक्रम हमें देशहित, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश के विकास एवं समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन जनजागरूकता एवं सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Post a Comment

0 Comments