Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ कमिश्नरेट थाना काकोरी पुलिस टीम द्वारा एक घण्टे के अन्तर पर हुई लूट की घटनाओं का 48 घण्टे के अन्दर 02 नफर लुटेरे अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

 लखनऊ कमिश्नरेट थाना काकोरी पुलिस टीम द्वारा एक घण्टे के अन्तर पर हुई  लूट की घटनाओं का 48 घण्टे के अन्दर  02 नफर लुटेरे अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

19.03.2026 को बादी श्री सुमित तिवारी पुत्र स्व) शिव प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम अटेर मजरा ससपन थाना रहीमाबाद जनपद लखनऊ द्वारा सूचना दी गई कि अज्ञात बार लुटेरों द्वारा हरदोई रोड स्थित रोशन लॉन के सामने थाना काकोरी क्षेत्र में उनकी मोटरसाइकिल (यूपी) 32 के0टी0 6754) व पोको कंपनी का मोबाइल फोन मारपीट कर लूट लिया गया। इसी क्रम में श्री मनोज पुत्र राजकिशोर निवासी ग्राम माँदा थाना काकोरी जनपद लखनऊ की मोटरसाइकिल (यू०पी० 32 एनडब्लू 2814 स्प्लेंडर प्लस) व पर्स को मौंदा पेट्रोल पंप के पास लूट लिए जाने की घटना भी प्रकाश में आई।

उक्त घटनाओं के संबंध में थाना काकोरी पर तत्काल क्रमशः मु०अ०सं०-103/2026 व मु०अ०सं०-104/2026 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण प्रभारी निरीक्षक काकोरी एवं,

उच्चाधिकारीगण द्वारा किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु चार टीमों का गठन किया गया।


घटना के अनावरण हेतु दोनों घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरों को पुलिस टीम द्वारा खंगाला गया। प्रास CCTV फुटेज की फोटो की पहचान हेतु यक्ष ऐप की सहायता ली गयी। सर्च करने पर एक अभियुक्त अजय पुत्र विजय निवासी दुर्गागंज थाना काकोरी जनपद लखनऊ की पहचान हुई तथा उसका मोबाइल नंबर पक्ष ऐप के माध्यम से प्राप्त हुआ। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन घटना के समय दोनों घटनास्थलों के आसपास पाई गई, जिससे उसकी संलिप्तता की पुष्टि हुई 22.03.2026 को रात्रि में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एवं सर्विलांस के आधार पर नरौना नहर मोड़ पर चेकिग के दौरान दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त अजय पुत्र विजय एवं सहअभियुक्त दीपांशु उर्फ लक्की राजपूत पुत्र मनोहर लाल निवासी काकोरी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोनों लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया अभियुक्तों के कब्जे से लूट की एक मोटरसाइकिल, दोनों घटनाओं के मोबाइल फोन, संबंधित कागजात एवं घटना में प्रयुक्त एक अन्य मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों को समय 02:10 एएम बजे हिरासत पुलिस में लिया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना में शामिल शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अन्य बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास जारी हैं शीघ्र ही शेष अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments