Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। टाउन हॉल पब्लिक इंटर कॉलेज ने एक बार फिर यू.पी. बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी 100% परिणाम देकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

 लखनऊ में टाउन हॉल पब्लिक इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शनयू.पी. बोर्ड परिणाम 2025–26 में 100% सफलता, छात्रों ने लहराया प्रचार 

लखनऊ। टाउन हॉल पब्लिक इंटर कॉलेज ने एक बार फिर यू.पी. बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025–26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी 100% परिणाम देकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

कक्षा 10वीं में प्रांजल मिश्रा ने 87% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने विज्ञान एवं कंप्यूटर साइंस में 91% अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं दीक्षा शर्मा ने 85.4% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और अंग्रेज़ी विषय में 93% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कक्षा 12वीं में आस्था सिंह ने 86.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जीवविज्ञान में शानदार 97% अंक प्राप्त किए, जबकि भौतिकी एवं रसायन विज्ञान में 82% अंक हासिल किए। सिदरा वसीम ने 86.25% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने जीवविज्ञान में 95%, अंग्रेज़ी में 90% तथा भौतिकी एवं रसायन विज्ञान में 86% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


अन्य विषयों में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कक्षा 10वीं में अंग्रेज़ी में दीक्षा शर्मा (93%), हिंदी में प्रांजल मिश्रा (89%), गणित में आर्यन (87%) तथा अंग्रेज़ी में अंशिका एवं अंशिका घरवी (89%) ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 12वीं में जीवविज्ञान में आस्था सिंह (97%) एवं सिदरा वसीम (95%) तथा अंग्रेज़ी में सिदरा वसीम (90%) का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।


इस वर्ष की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी एवं विशिष्ट अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का प्रमाण है।


छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण एवं अपने निरंतर परिश्रम को दिया।


विद्यालय के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने सभी मेधावी छात्रों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


— समाप्त —

Post a Comment

0 Comments