आरएस एजूकेशन सेंटर का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
बर्रा दो स्थित आरएस एजूकेशन सेंटर के छात्र छात्राओं ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट में स्कूल का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट में अर्जुन दीक्षित ने 94.8 अंक लाकर नगर में तीसरा स्थान प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय के ओम चक ने 88.6, सक्षम तिवारी ने 86.2, अनुज राजपूत ने 86, इच्छा सविता ने 84.4, शगुन सचान ने 84, हर्षिका अरोड़ा ने 84 प्रतिशत, अक्षिता शर्मा ने 83, आर्यन प्रजापति ने
83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में कशिश अग्रवाल ने 92, अनन्या वर्मा ने 91, शीतल विश्वकर्मा ने 90.83, वृन्दा गुप्ता ने 89.7, आराध्या चौरसिया ने 89.2, प्रियांशी तिवारी ने 89.2, आकाशी गुप्ता ने 89.2, मोहित तिवारी ने 87.8, सृष्टि सिंह ने 87.2 प्रतिशत आलोक सविता 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके पर प्रबंधक वीके मिश्रा निदेशक अनिकेत मिश्रा प्रधानाचार्या प्राची मिश्रा ने मेधावी छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


0 Comments