Ticker

6/recent/ticker-posts

राजधानी में के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय में “वार्ड चलो अभियान” के तहत सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से संपर्क किया और “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” के नवनिर्माण विषयक पत्रक वितरित किए।

लखनऊ: भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर वार्ड में चला जनसंपर्क अभियान

राजधानी में के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड राजा बिजली पासी द्वितीय में “वार्ड चलो अभियान” के तहत सघन जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्थानीय निवासियों से संपर्क किया और “विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश” के नवनिर्माण विषयक पत्रक वितरित किए।

अभियान के दौरान भाजपा सरकार के प्रदेश में 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी लोगों को दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर स्थानीय मंदिर परिसर की विधिवत साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती पिंकी लवकुश रावत, श्री राजेश चौधरी, श्री उमेश तिवारी, श्री के.के. श्रीवास्तव सहित मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाना और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाना रहा।

Post a Comment

0 Comments