राजधानी लखनऊ में नीरज गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ। राजधानी में भाजपा चिनहट मण्डल उपाध्यक्ष एवं व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता का जन्मदिन आज व्यापारियों द्वारा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा नेताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें चिनहट मण्डल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा, चिनहट द्वितीय वार्ड पार्षद शैलेन्द्र वर्मा, मण्डल महामंत्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता, मण्डल उपाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला एवं राजेश कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र पाण्डेय (शैलू) सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी (मुन्ना), प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान एवं अनुज साहू, वरिष्ठ जिला महामंत्री यादवेंद्र प्रताप सिंह (गब्बर), जिला महासचिव आशुतोष खरे, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत (राजा), अमन कुमार, शेर बहादुर थापा, जिला मीडिया प्रभारी अश्वनी कुमार, संगठन मंत्री अनुराग सिंह तथा सरताज खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने नीरज गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक व व्यापारिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का माहौल उत्सवपूर्ण और उत्साह से भरा रहा।




0 Comments