पंडित खेड़ा में पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा साप्ताहिक जनसेवा कैंप का आयोजन
आज दिनांक 31/5/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा आज पंडित खेड़ा स्थित साक्षी बुटीक के परिसर में साप्ताहिक जनसेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही आधार संशोधन एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों में भी लोगों की सहायता की गई।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनसेवा के उद्देश्य से ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने जनहित में आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद जी के जनसेवा कार्यों की प्रशंसा की। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।


0 Comments