चतुर्थ बड़े मंगल पर स्कूटर इंडिया चौराहा के सामने भव्य विशाल भंडारे का आयोजन
बड़े मंगल के अवसर पर परमसुख कॉम्प्लेक्स के सामने सुंदर कांड पाठ के साथ भव्य भंडारे की शुरुआत
सरोजनीनगर। राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को भंडारे की परंपरा वर्षों पुरानी है। इस दिन लोग बजरंग बली के नाम पर सुंदर कांड पाठ के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित गौरी स्कूटर इंडिया चौराहा पर परमसुख कॉम्प्लेक्स के सामने हरीश टेंट हाउस के नेतृत्व में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन समाजसेवी हरीश सहित बड़े भाई राजेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ अपने परिजनों के साथ मिलकर जय श्री राम और बजरंगबली की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया । भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी, कोल्ड ड्रिंक बूंदी फल की व्यवस्था की गई , इस दौरान विशिष्ठ अतिथियों में स्थानीय प्रतिनिधि पूर्व पार्षद सुरेश रावत, स्थानीय पत्रकार बंधु एवं स्थानीय पुलिस कर्मी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । बड़ी संख्या में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ कतारों में लगकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हरीश कुमार, गौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, सन्तोष उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार, बुधेंद्र शुक्ला संपादक, मदन लाल, अरुण सोनी, गोपाल, अमित जयसवाल, पटेल मेडिकल स्टोर संचालक, अंकित मिश्रा, सरनाम सिंह, गीता देवी पार्षद, राम नरेश रावत पार्षद, सोनू, आनंद , मुकेश सहित आसपास के पट्टीदार एवं दुकानदारों सहित हजारों की संख्या में प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और जय श्री राम और जय बजरंगबली का उदघोष करते हुए भंडारे का प्रसाद वितरण किया।

0 Comments