विभिन्न क्षेत्रों में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया दौरा, भंडारों में हुई शामिल
आज दिनांक 26/5/26 गीता देवी गुप्ता ने आज अपने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आयोजित भंडारों में सहभागिता की और क्षेत्रवासियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने हनुमंत प्लाजा, जेपी लॉन, पुराना शिव मंदिर, अमौसी हनुमानपुरी गली नंबर 7, संत केवल राम चौराहा, सुंदर प्लाजा, पंडित खेड़ा सिंह कॉम्प्लेक्स, जनकपुरी कॉलोनी, बिहार हनुमान मंदिर, सोफा फैक्ट्री के पास पंडित खेड़ा, हनुमानपुरा गली नंबर 6, स्कूटर इंडिया चौराहा और गौरी सहित कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की।
इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में
एकता, भाईचारा और आपसी प्रेम की भावना मजबूत होती है। क्षेत्रवासियों ने भी उनका स्वागत कर अपनी समस्याओं एवं सुझावों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




0 Comments