Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर लखनऊ. लखनऊ में सवर्ण आर्मी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव के आह्वान पर, तथा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया।

 सवर्ण आर्मी लखनऊ की समीक्षा बैठक सम्पन्न, नए सदस्यों को दिलाई गई सदस्यता

सरोजिनी नगर लखनऊ. लखनऊ में सवर्ण आर्मी की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव के आह्वान पर, तथा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्पल श्रीवास्तव के निर्देशन में किया गया।

बैठक में लखनऊ इकाई के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय, जिला संयोजक नीतीश दीक्षित, जिला अध्यक्ष अभय द्विवेदी, जिला महासचिव डॉ. अजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसके तहत एक साथ 10 नए सदस्यों को सवर्ण आर्मी की सदस्यता दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं नवसदस्यों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में वीडियो कॉल के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह एवं प्रदेश प्रभारी उत्पल श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments