Ticker

6/recent/ticker-posts

शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर प्रत्येक माह की भांति गायत्री यज्ञ, भजन

 शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर प्रत्येक माह की भांति गायत्री यज्ञ, भजन 

कीर्तन एवं प्रसाद वितरण आयोजित हुआ l इसमें विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्यl शशी अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विभोर कुमार, वरिष्ठ अध्यापक मिश्रीलाल, क्षेत्रीय नागरिक शकुन शुक्ला, कमलेश सिंहा, निशा जायसवाल, 

शगुन, दरवेश कुमार, मीरा देवी, विद्यार्थी राजवीर इत्यादि लोग सम्मिलित हुए l उक्त अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से इंदिरा चौरसिया व अनीता सोनकर ने पूरे विधि विधान से गायत्री माता की आराधना के पश्चात भजन गाए १ मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान...२ गुरुदेव दया करना... गीतों का गायन हुआ, गायत्री माता की आरती जयति जय गायत्री माता... हुई एवं सभी को प्रसाद में पंचामृत, केला एवं लड्डू वितरित किए गए तथा यज्ञ प्रभु से सभी के कल्याण एवं विद्यालय के उत्थान की कामना की गई l

Post a Comment

0 Comments