Ticker

6/recent/ticker-posts

सरोजिनी नगर प्रथम की लोकप्रिय एवं कर्मठ पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता आज दिनांक 03 जून 2026 को अपने पौत्र कृष्ण अर्जुन के साथ मक्का खेड़ा स्थित कैलोरी ब्रेड के पास स्थापित बालाजी मंदिर में आयोजित भंडारे में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 बालाजी मंदिर भंडारे में पार्षद गीता देवी गुप्ता की गरिमामयी सहभागिता, क्षेत्रवासियों संग ग्रहण किया प्रसाद

सरोजिनी नगर प्रथम की लोकप्रिय एवं कर्मठ पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता आज दिनांक 03 जून 2026 को अपने पौत्र कृष्ण अर्जुन के साथ मक्का खेड़ा स्थित कैलोरी ब्रेड के पास स्थापित बालाजी मंदिर में आयोजित भंडारे में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बालाजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

भंडारे में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सभी के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विनोद साहू, विजय, प्रमोद, अनुज, अमित, अश्विनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। पार्षद की सादगीपूर्ण एवं जनसंपर्क वाली कार्यशैली की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments