Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा सरोजिनी नगर, जिला लखनऊ के अंतर्गत मासिक मंडल बैठक नगर पंचायत बंथरा स्थित विक्रम अस्पताल सभागार में मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 भारतीय जनता पार्टी सरोजिनी नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुयी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा सरोजिनी नगर, जिला लखनऊ के अंतर्गत मासिक मंडल बैठक नगर पंचायत बंथरा स्थित विक्रम अस्पताल सभागार में मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।



बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में मंडल प्रभारी श्री रामलाल वर्मा जी (पूर्व जिला महामंत्री भाजपा), श्री शिव भक्त चौहान जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष कुशलगंज एवं प्रवासी सरोजिनी नगर), श्री राजकुमार सिंह चौहान जी, श्री सुरेश सिंह जी, श्री मुकेश शर्मा जी, श्री प्रेम सिंह चौहान जी, श्री मुनेश्वर प्रसाद जी, श्री संदीप रावत मिडिया भाजपा जी, विधायक प्रतिनिधि श्री कृपा शंकर शुक्ला जी, श्री पवन मिश्रा जी सहित मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments