लखनऊ में बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
लखनऊ, 09 जून 2026। जेष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर संकटमोचन श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से WG WESAIN GROUP द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं आमजन को ससम्मान आमंत्रित किया गया है।भंडारे का आयोजन मंगलवार, 09 जून 2026 को RUDRIMA ENCLAVE, Plot No. A1, Anoop Kheda, Sisendi Road, Near Bijnor CRPF Chauraha, Lucknow-226002 में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे से होगा और प्रभु इच्छा तक भंडारे का प्रसाद वितरण चलता रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल का पर्व भगवान श्री हनुमान जी की भक्ति, सेवा और जनकल्याण का संदेश देता है। इसी भावना के साथ विशाल भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
आइए, बड़े मंगल के इस पुण्य अवसर पर संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें, भक्ति और सेवा के इस महोत्सव में सहभागी बनें तथा प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य करें।"जय श्री राम । जय हनुमान । 🚩🚩🚩





0 Comments