Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा एवं मंडल सरोजनी नगर के तत्वावधान में एमजीआईएमटी कॉलेज, शिवपुरा बंथरा परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत ने की।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरोजनी नगर में भव्य आयोजन, स्वस्थ भारत का लिया संकल्प

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा एवं मंडल सरोजनी नगर के तत्वावधान में एमजीआईएमटी कॉलेज, शिवपुरा बंथरा परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार सिंह चौहान एवं रामलाल वर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजीत शुक्ला, विनय दीक्षित, सी.एल. शेखर, योग अध्यापिका गीता गुप्ता, जगतपाल सिंह, महामंत्री प्रिय ओम सिंह, नवनीत वर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, पवन मिश्रा, शिवसागर सिंह सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योग दिवस कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है तथा राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

🧘‍♂️ योग अपनाएं, स्वास्थ्य बढ़ाएं।

🇮🇳 स्वस्थ भारत, समर्थ भारत।

Post a Comment

0 Comments