Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। सरोजिनीनगर विधानसभा क्षेत्र के हरौनी ग्राम पंचायत स्थित मजरा शिवदीन खेड़ा में जनसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। चश्मा प्राप्त कर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया।

सरोजिनीनगर के शिवदीन खेड़ा में बुजुर्गों को मिला निःशुल्क चश्मा, खिल उठे चेहरे

लखनऊ। सरोजिनीनगर विधानसभा क्षेत्र के हरौनी ग्राम पंचायत स्थित मजरा शिवदीन खेड़ा में जनसेवा की एक सराहनीय पहल के तहत बुजुर्गों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। चश्मा प्राप्त कर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया।

बताया गया कि कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के निर्देश पर शिवदीन खेड़ा में जनसुनवाई एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई थी। जांच के दौरान जिन लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार विधायक के सौजन्य से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।

इस जनहितकारी कार्य को सफल बनाने में समाजसेवी एवं भाजपा मीडिया प्रभारी संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चश्मा वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक राजेश्वर सिंह की जनसेवा भावना की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में वीरकांत, सुरेश नाई, कल्लू, नागेंद्र शुक्ला, छोटू रावत, हरी शर्मा, रमेश शर्मा, जयदेवी, श्यामा तथा दयालु शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। बुजुर्गों ने निःशुल्क चश्मा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया।

"जनसेवा का संकल्प बना बुजुर्गों की मुस्कान का कारण, शिवदीन खेड़ा में निःशुल्क चश्मा वितरण से खुश हुए ग्रामीण"

Post a Comment

0 Comments