Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा लगातार देखने को मिल रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान कर रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग में युवाओं का जोश बरकरार, रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से खेलों को मिल रहा नया मंच, क्रिकेट प्रतियोगिता में उभर रही नई प्रतिभा 

डॉ. राजेश्वर सिंह के स्पोर्ट्स विज़न को मिल रही सफलता, स्कूल एवं क्लब स्तर पर बढ़ रही खेल संस्कृति

डॉ. राजेश्वर सिंह का संकल्प — खेल, अनुशासन और नेतृत्व के माध्यम से युवा शक्ति का सशक्त निर्माण

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक  डॉ. राजेश्वर सिंह  द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग  के अंतर्गत खेले जा रहे क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बा लगातार देखने को मिल रहा है। यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान कर रही है।


विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम मुकाबला एलपीएस कालिंदी पार्क (II)  एवं  पीबीएसएन इंटर कॉलेज के मध्य प्रस्तावित था। निर्धारित समय पर एलपीएस कालिंदी पार्क (II) की टीम मैदान पर उपस्थित नहीं हो सकी, जिसके चलते प्रतियोगिता नियमों के अनुसार  पीबीएसएन इंटर कॉलेज  को वॉकओवर प्रदान करते हुए अगले चरण में प्रवेश दिया गया।


दूसरा मुकाबला  जेबीआर पब्लिक स्कूल एवं  शिवानी पब्लिक स्कूल  के मध्य खेला जाना था, किन्तु जेबीआर पब्लिक स्कूल की टीम भी निर्धारित समय पर मैदान पर नहीं पहुंच सकी। परिणामस्वरूप प्रतियोगिता नियमों के अनुसार  शिवानी पब्लिक स्कूल  को वॉकओवर प्रदान कर अगले दौर में प्रवेश दिया गया।


दिन का तीसरा मुकाबला  ख्यौली सुपर जायंट्स  एवं  कल्ली पश्चिम यूथ क्लब  के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर ख्यौली सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में कल्ली पश्चिम यूथ क्लब के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर  8 विकेट से शानदार जीत  दर्ज की।


 विजेता : कल्ली पश्चिम यूथ क्लब


अंतर-खेल क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए 31वें मुकाबले में  टीम ए-3 गोल्फ सिटी और  एसजीपीजीआई क्रिकेट क्लब  आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर एसजीपीजीआई क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ए-3 गोल्फ सिटी ने 79 रन बनाए। 80 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसजीपीजीआई क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और  9 विकेट से प्रभावशाली जीत  दर्ज की।


 विजेता : एसजीपीजीआई क्रिकेट क्लब


32वें मुकाबले में  कुरौनी क्रिकेट टीम  एवं आशियाना वॉरियर्स  के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर कुरौनी क्रिकेट टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुकाबले में दोनों टीमों ने उत्साहपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया।


33वें मुकाबले में  सुपर स्ट्राइकर्स-II  और  सौभाग्यम चैंप्स  के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। टॉस जीतकर सौभाग्यम चैंप्स ने पहले गेंदबाजी चुनी और शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम  कर लिया।


विजेता : सौभाग्यम चैंप्स


सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग आज क्षेत्र के युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी न केवल खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जैसे मूल्यों को भी आत्मसात कर रहे हैं।


डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवा शक्ति के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग इसी सोच को धरातल पर साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

Post a Comment

0 Comments