डॉ. राजेश्वर सिंह: विकास दर्शन रथ के माध्यम से चकौली में पहुँची विकास, सेवा और जनकल्याण की जानकारी
डॉ. राजेश्वर सिंह: विकास दर्शन रथ बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम, चकौली में क्षेत्रवासियों ने जाना विकास कार्यों का लेखा-जोखा
सरोजनीनगर परिवार तक विकास, सेवा और जनकल्याण की जानकारी पहुँचाने के उद्देश्य से आज ग्राम चकौली में विकास दर्शन रथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों, जनहितकारी योजनाओं एवं लोककल्याणकारी पहलों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को कैलेंडर वितरित किए गए तथा माँ तारा शक्ति निःशुल्क रसोई केंद्र के माध्यम से भोजन सेवा भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री दलबहादुर सिंह जी, जिला मंत्री श्री संजीव मिश्रा (फंटन) जी, श्री दीन दयाल प्रधान जी, श्री सुशिल राजपूत जी, श्री अमरजीत लोधी जी, श्री श्याम मनोहर लोधी जी, श्री अशोक लोधी जी, श्री जगदीश साहू जी, श्री सुखवीर यादव जी, श्री अवनीश रावत जी, श्री उमा शंकर लोधी जी, श्री अखिलेश लोधी जी, श्री चच्चू लोधी जी, श्री सहदेव लोधी जी, श्री रामदीन गौतम जी, श्री रामस्वरूप गौतम जी, श्री संजीव लोधी जी, श्री सहदेव लोधी जी, श्री रामप्रकाश लोधी जी, श्री रघुनंदन लोधी जी, श्री नरेश गौतम जी, श्री चंदर लोधी जी, श्रीमती सोनवती लोधी जी, श्रीमती राधा लोधी जी, श्रीमती निर्मला लोधी जी, श्रीमती भगवान देई लोधी जी, श्रीमती सुनीता लोधी जी, श्रीमती मीना लोधी जी, श्रीमती कलावती लोधी जी, श्रीमती कुसमा लोधी जी, श्रीमती लक्ष्मी लोधी जी, श्रीमती कंचन लोधी जी, श्रीमती संगीता लोधी जी, श्रीमती किरन लोधी जी, श्रीमती मोनिका लोधी जी, श्रीमती वंदना लोधी जी, श्रीमती रामरती रावत जी, श्रीमती क्रांति लोधी जी, श्रीमती दुलारी लोधी जी, श्रीमती अनिता लोधी जी एवं श्रीमती प्रीति लोधी जी उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने कहा कि विकास दर्शन रथ केवल योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सरोजनीनगर परिवार और क्षेत्रवासियों के बीच संवाद, विश्वास एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का एक प्रभावी अभियान है। इस पहल के माध्यम से विकास कार्यों को सीधे जनता तक पहुँचाने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।




0 Comments