इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में “AI@Integral” पहल के अंतर्गत फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफल आयोजन
लखनऊ, 10 जुलाई 2026। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर (HRDC) द्वारा विश्वविद्यालय की “AI@Integral” पहल के अंतर्गत 6 से 10 जुलाई 2026 तक “अनुसंधान, शिक्षण-अधिगम एवं शैक्षणिक नवाचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence)” विषय पर एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का समन्वयन कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण, अनुसंधान, पाठ्यक्रम विकास, मूल्यांकन तथा शैक्षणिक नवाचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी एवं व्यावहारिक उपयोग के लिए प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के माननीय प्रो-चांसलर डॉ. सैयद नदीम अख्तर ने किया। उन्होंने उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों से नई तकनीकों को शिक्षण एवं अनुसंधान में अपनाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. फुरकान कमर ने अपने संबोधन में शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और संस्थागत विकास के लिए एआई आधारित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया
कार्यक्रम में प्रो. पुनीत मिश्रा, डॉ. सिद्धार्थ चौरसिया, श्री मनीष राजपूत, श्री नीरज कुमार, प्रो. समीक्षा शुक्ला, प्रो. बिबेक कुमार, डॉ. दीपक सिंह तथा श्री अभिषेक सक्सेना ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।
समापन सत्र की अध्यक्षता एचआरडीसी के निदेशक प्रो. सैयद अकील अहमद ने की, जबकि एचआरडीसी के उपनिदेशक प्रो. ज़ीशान रज़ा खान ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विविध आयामों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की नवाचार, अनुसंधान उत्कृष्टता तथा प्रौद्योगिकी-समर्थित गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।



0 Comments