गोरखपुर l जनसेवा सर्वोपरि’ के ध्येय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण के निस्तारण के लिए ‘जनता दर्शन’ किया। बारिश में दूरदराज से आए लोगों से उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान कराया जाएगा, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी।’ जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने पास में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और तत्परता से उसका समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण कराएं। साथ ही गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
बारिश के चलते, मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों की सुविधा के लिए शनिवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने करीब 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी पीड़ा जानीं। उन्हें आश्वस्त किया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने पट्टीदारों द्वारा तो कुछ ने दबंगों द्वारा उनकी जमीन कब्जा करने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारिवारिक जमीनी विवादों की स्थिति में पैमाइश व अन्य जांच कराने के बाद निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। यदि किसी दबंग ने किसी गरीब की जमीन हड़पी है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। हर बार की तरह शनिवार को भी जनता दर्शन में कुछ लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे। ऐसे मामलों में सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज में अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराकर शासन में भेजें। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए पर्याप्त राशि दी जाएगी।
गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री ने की गोसेवा
गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही। प्रातःकाल गुरु गोरखनाथ और अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने के बाद सीएम योगी ने मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथ से गुड़-रोटी खिलाकर उन पर स्नेह बरसाया।
लखनऊ, मायावती ने बिना नाम लिए चंद्रशेखर पर बोला हमला, ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हुए प्रदर्शन की आलोचना, मायावती ने सड़क जाम, हिंसक आंदोलनों की आलोचना की, उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में खुली जंग सामने आई, विरोधी दल बहुजन समाज को गुमराह कर रहे हैं- मायावती, दलित संगठनों, पार्टियों को आगे कर गुमराह कर रहे- माया, बसपा प्रमुख मायावती ने किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सब समझते हैं कि ये चंद्रशेखर पर डायरेक्ट हमला है, 'दलित संगठनों के कंधे पर बंदूक' जैसे तीखे शब्दों का इस्तेमाल, तीखे शब्दों के जरिए चंद्रशेखर खेमे को कठघरे में खड़ा कर दिया, जेल में फंसने से युवाओं का भविष्य तबाह हो सकता है- माया, मायावती के बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने भी पलटवार किया, चंद्रशेखर ने कहा- मायावती के शब्दों से मन को ठेस पहुंची है, BSP, आजाद समाज पार्टी में निर्णायक वर्चस्व की लड़ाई शुरू
कुशीनगर को 525 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया 464 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
कुशीनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग नौजवा
नों का रोजगार छीनने का पाप करते थे, वे अयोध्या, मथुरा व काशी के बारे में कैसे सोच सकते थे। ये लोग मंदिरों के नाम पर आने वाले पैसे को हजम कर जाते थे। मंदिरों पर कब्जा करवाते थे। आज उन्हीं मंदिरों का पुनरुद्धार हो रहा है, सौंदर्यीकरण हो रहा है। मंदिरों का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल पर खर्च करने वाले लोगों का विकास पर बात करना शोभा नहीं देता।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में 525 करोड़ रुपये की लागत से 464 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं रामकोला, हाटा और कुशीनगर विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस मौके पर सीएम योगी ने बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक व स्वीकृति पत्र भी वितरित किए।
*इंसेफेलाइटिस पर किया निर्णायक नियंत्रण*
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले कुशीनगर इंसेफेलाइटिस (दिमागी बुखार), पिछड़ेपन और पलायन जैसी गंभीर समस्याओं के लिए जाना जाता था, लेकिन वर्तमान सरकार की प्रभावी रणनीति और निरंतर प्रयासों से इस चुनौती पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया गया है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वच्छता, टीकाकरण और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इंसेफेलाइटिस के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।
*मुसहर परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ा गया*
सीएम ने कहा कि जो लोग वर्षों तक गरीबों के नाम पर राजनीति करते रहे, उन्होंने मुसहर समाज जैसे वंचित वर्गों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा। वर्तमान सरकार ने ऐसे परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। मुसहर परिवारों को पक्के आवास, भूमि के पट्टे, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, निःशुल्क राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा बिजली कनेक्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे उनमें सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्र भारत के समान अधिकार प्राप्त नागरिक होने का आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
*शिक्षकों व कर्मचारियों को बड़ा सुरक्षा कवच*
मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में गुंडागर्दी व दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश आज दंगा मुक्त राज्य के रूप में स्थापित हुआ है- नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में अब सब चंगा। दुर्गा पूजा, रामनवमी, जन्माष्टमी, होली सहित सभी प्रमुख त्योहार विभिन्न समुदायों द्वारा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जा रहे हैं। सरकार ने शिक्षा से जुड़े कर्मियों का सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत किया है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन सबको एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया गया है।
*जेवर व गया से जोड़ा जाएगा कुशीनगर एयरपोर्ट*
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर को कनेक्टिविटी, पर्यटन, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर व गया से जोड़ने की तैयारी चल रही है। नए विमान उपलब्ध होने के बाद यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार होगा। खड्डा क्षेत्र में नारायणी नदी पर लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से नए सेतु का निर्माण कराया गया है, जबकि रामकोला-कसया मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भी जल्द मंजूर किया जाएगा।
*मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं पुनरुद्धार का कार्य जारी*
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है, जहां इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू होंगे। केला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए टिश्यू कल्चर लैब की आधारशिला रखी गई है। निवेश और रोजगार अब केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं, बल्कि पूर्वांचल के कुशीनगर और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में भी ये तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के सौंदर्यीकरण व पुनरुद्धार का कार्य कराया जा रहा है। कुशीनगर में रामाभार स्तूप के निकट बौद्ध घाट तथा हिरण्यवती नदी के किनारे पर्यटक सुविधाओं का भी विकास किया जा रहा है।
*बचपन सुरक्षित तो देश का भविष्य भी सुरक्षित*
कार्यक्रम में सीएम ने दो वरिष्ठ कार्यकर्ताओं 110 वर्षीय राम विलास भगत व 104 वर्षीय राम प्रसाद साहनी को सम्मानित करते हुए कहा कि इन लोगों ने एक विचारधारा, मूल्यों और सिद्धांतों के साथ जुड़े रहकर अपना पूरा जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने दो बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया और कहा कि डबल इंजन सरकार ने इनके भविष्य को सुरक्षित किया है। आज बचपन सुरक्षित होगा तो कल देश का भविष्य भी सुरक्षित होगा।
*लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र, चेक व स्वीकृति पत्र*
आशा देवी (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चेक)
संजू (मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चेक)
लालती देवी, सुनैना देवी, किरन उपाध्याय, परमावती देवी, सेहरुन्निसा (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चेक)
राजू प्रजापति (कृषि यंत्र के लिए चाबी)
सूरज कुमार यादव (मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चेक)
नर्वदा देवी (सिलाई मशीन)
रंजना देवी (प्रशस्ति पत्र)
फनीश तिवारी (किसान क्रेडिट कार्ड चेक)
अखिलेश सिंह (किसान क्रेडिट कार्ड चेक)
इस अवसर पर मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, कुशीनगर के सांसद विजय दुबे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, विधायक पीएन पाठक, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गौड़, विवेकानंद पाण्डेय, मनीष जायसवाल, डॉ. असीम कुमार राय, सुरेंद्र कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
➡️लखनऊ, सरकार का गांव के होनहारों के लिए प्लान, 32 जिलों के गांवों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक सुविधा, 4 लाख रुपये की लागत से बनी हर लाइब्रेरी, 20 हजार डिजिटल स्टडी मटेरियल उपलब्ध, छात्र-छात्राओं को मिलेगा डिजिटल लर्निंग का लाभ, हर लाइब्रेरी में 1.30 लाख के आईटी उपकरण, 70 हजार रुपये का आधुनिक फर्नीचर लगाया गया, गांवों में ज्ञान की डिजिटल दुनिया होगी साकार, अफसर बनने का सपना अब गांव में होगा आसान
➡️लखनऊ, अटल चिकित्सा विवि में दूसरा दीक्षांत समारोह, 15 जुलाई को परिसर में दीक्षांत समारोह होगा, चरक कन्वेंशन सेंटर ऑडिटोरियम में आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, समारोह में 25 छात्रों को मेडल से नवाजा जाएगा, 3 शिक्षकों को भी बेस्ट शिक्षक अवार्ड दिया जाएगा, शोध कार्यों को लेकर मेडिकल फंड बनाया गया है, 5 करोड़ का रिसर्च फंड बनाया गया है- कुलपति
➡️लखनऊ, 68500 भर्ती में OBC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति बरकरार, 5% अर्हता छूट पर आयोग की संस्तुति बरकरार, संशोधित परिणाम जारी करने की सिफारिश दोहराई, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने सिफारिश फिर दोहराई, OBC अभ्यर्थियों को मिले 5% अर्हता छूट का लाभ-आयोग
➡️लखनऊ, पक्षी टकराने से दुबई की फ्लाइट लखनऊ में लैंड, लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाई दुबई की फ्लाइट लैंड, फ्लाइट FD443 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, दुबई से लखनऊ पहुंचते समय पक्षी टकरा गया, पायलट ने सूझबूझ दिखाकर सुरक्षित लैंडिंग कराई, इमरजेंसी लैंडिंग कराने से बड़ा हादसा टल गया, फ्लाइट के सभी यात्री सुरक्षित, तकनीकी जांच शुरू
➡️मुरादाबाद, RTO के अधिकारी बनकर ट्रक वालों से वसूली, फर्जी अधिकारियों से लोगों की झड़प, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीएनजी पंप पर खुद को RTO अधिकारी बताया, गाड़ियों से अवैध वसूली का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पाकबड़ा क्षेत्र से सामने आया वीडियो
➡️कौशाम्बी, धर्मांतरण के आरोप में चार मौलवियों पर FIR, चंदन कुमार की तहरीर पर FIR दर्ज, सैय्यद सालार हंस के मजार पर रहते मौलवी, हिंदू संगठनों के पहुंचने पर हुआ था भारी हंगामा, मजार में तोड़फोड़ करने के भी लगे थे आरोप, कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव का मामला
➡️अलीगढ़, अभिनेता आमिर खान की शादी पर विवाद, तीसरी हिन्दू महिला से शादी पर विवाद, AIMIM अध्यक्ष यामीन अब्बासी का बयान, गरीब करे तो लव जिहाद- यामीन अब्बासी, हिंदुओं ने खान को बनाया जीजा- यामीन, बजरंग दल को अब आपत्ति क्यों नहीं-यामीन, नेता-अभिनेता के लिए कानून अलग क्यों-यामीन
➡️चंदौली, काली मंदिर ध्वस्तीकरण हादसे का मामला, हादसे में कर्मचारी की मौत पर सियासी उफान, हादसे में पहलवान बलदेव यादव की हुई थी मौत, चौड़ीकरण के दौरान मलबे के चपेट में आए थे, सकलडीहा MLA ने हादसे को लापरवाही बताया, MLA ने 50 लाख मुआवजे देने की मांग उठाई, पुलिस, प्रशासन की संयुक्त जांच टीम गठित, मुगलसराय सड़क चौड़ीकरण का पूरा मामला
➡️फर्रुखाबाद, नोएडा में कायमगंज के युवक की मौत, करंट लगने से युवा इंजीनियर की मौत, बरसात के भरे पानी में दौड़ा था करंट, नाले में गिरने से हुई दर्दनाक मौत, ड्यूटी पर जा रहा था मृतक आर्यन, नाले के पास पोल में आया था करंट, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र का निवासी था
➡️सोनभद्र,वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे पर हादसा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में घुसा बेकाबू ट्रेलर, भीषण टक्कर से भवन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, सीएचओ,एएनएम समेत मौजूद लोग बाल-बाल बचे, परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त, लाखों रुपये की क्षति, दुर्घटना की जांच जारी, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत की घटना
➡️सहारनपुर, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को मण्डी पुलिस ने दबोचा, मुकदमे में दुष्कर्म,पॉक्सो की धाराएं बढ़ीं, वांछित आरोपी तालिब उर्फ पप्पू गिरफ्तार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया
➡️मुरादाबाद, रामधन गबन पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम, 'राम मंदिर में जो हुआ वो महापाप हुआ है', 'करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंची है', इसकी जांच CBI से कराई जानी चाहिए- कृष्णम, 'विपक्ष को राम मंदिर पर बोलने का हक नहीं', विपक्ष की राम में कोई आस्था नहीं - कृष्णम
➡️उन्नाव, साइबर फ्रॉड गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 9 मोबाइल बरामद, मासूम लोगों को शिकार बनाता था गिरोह, म्यूल खातों के जरिए होता था लेन-देन, बैंक खातों में जमा 1 लाख कराए फ्रीज, साइबर,कोतवाली सदर पुलिस की कार्रवाई, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
➡️प्रयागराज, 12 जुलाई को प्रदेश में वृहद पौधरोपण का अभियान, सीएम योगी के निर्देश पर चलाया जाएगा अभियान, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अभियान, अभियान के तहत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगेंगे, जिले में 82 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का लक्ष्य, पौधारोपण को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है
➡️कानपुर, सड़क पर आया 10 फीट लंबा अजगर, हड़कंप, देखने के लिए जीटी रोड पर वाहन थमे, जिससे देखते ही लंबा ट्रैफिक जाम लगा, वन विभाग टीम ने बमुश्किल किया रेस्क्यू, कल्याणपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️सीतापुर, लिव-इन में रह रही महिला हत्याकाण्ड का खुलासा, अभियुक्त रामजीवन ने गला दबाकर की थी हत्या, लिव-इन में रहते रामजीवन से थे मृतका के संबंध, कई पुरुषों से संबंध होने के शक पर की वारदात, वारदात में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल बरामद, अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई कर भेजा जेल, हरगांव थाना पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
➡️अलीगढ़, लोडर निकालने को लेकर मारपीट, मारपीट का हुआ वीडियो वायरल, कई लोगों ने युवक को जमकर पीटा, मारपीट में युवक के आई चोटें, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, रोरावर थाना इलाके की घटना
➡️मेरठ, ललिता गौतम मर्डर केस में लाठीचार्ज मामला, युवक ने SSP, पत्नी, माता-पिता को गालियां दी, शख्स ने 7 पुश्तें खत्म करने की धमकी दी, सोशल एक्टिविस्ट रामकुमार ने दर्ज कराया केस, केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
➡️इटावा, गंदी ड्रेस पहनना छात्र का पड़ा भारी, गंदी ड्रेस पहनने पर टीचर ने पीटा, टीचर पर पीटने,हाथ मरोड़ने का आरोप, छात्र नैतिक के हाथ में आई गंभीर चोट, शिक्षक पर कार्रवाई की परिजनों ने की मांग, शहर के सनातन धर्म इण्टर कॉलेज का मामला
➡️हापुड़, तीन छात्राओं के गायब होने से मचा हड़कंप, करीब 14-15 साल की तीन छात्राएं हुई लापता, तलाशने के बाद भी किशोरियों का सुराग नहीं, पुलिस तीनों छात्राओं की तलाश में जुटी, थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️उन्नाव, चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद, स्वाट,सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपियों पर कई केस पहले से दर्ज, कोतवाली सदर पुलिस ने की कार्रवाई
➡️अलीगढ़, हत्या में विवेचक को रिश्वत देने का मामला, रिश्वत देने के आरोप में एक युवक गिरफ़्तार, 2 लाख रूपये रिश्वत देने का गंभीर आरोप, मामले में पुलिस ने युवक को किया अरेस्ट, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई, 2 लाख कैश, जमानत संबंधी प्रपत्र किये बरामद, हत्या में नामजद दो भाइयों को बचाने में दी घूस, अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके का मामला
➡️इटावा, नाबालिग स्कूली छात्रा से छींटाकशी पड़ी भारी, विरोध करने पर चाचा पर ईंट-पत्थरों से हमला, मनचले युवक छात्रा से मांग रहे थे फोन नंबर, शिकायत पर पहुंचे परिजन समझाने की कोशिश की, समझाने पर रोहित पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, चाचा रोहित के सिर में आई गम्भीर चोट, घायल, हमले के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, मामले की लाइव तस्वीरें कैमरे में हुए कैद, घायल रोहित ने कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर, कोतवाली भरथना के महावीर नगर का मामला
➡️बस्ती, युवती का सिपाही पर पिटाई का आरोप, वीडियो में जान बचाकर भागते दिखे सिपाही, सिपाही की वर्दी पकड़कर दौड़ रही युवती, युवती ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र दिया, कोतवाली थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️मुजफ्फरनगर, डीजे पर चढ़े कावड़ियों को उतारने पर विवाद, SHO को 5 मिनट में वर्दी उतरवाने की दी धमकी, कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी की मारपीट, पीड़ित पत्रकारों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, नगर कोतवाली के कल शिवचौक का था मामला
➡️मुरादाबाद, रामगंगा नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा, बाइक पर जा रहे थे प्रेमी प्रेमिका, अचानक बाइक रोक नदी में कूदे दोनों, गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में, कटघर थाना क्षेत्र की घटना
➡️बदायूं, बुनियाद की खुदाई करते वक्त हादसा, अचानक से गिरी दीवार, पांच लोग दबे, मलवे में दबे पांचों लोगों को निकाला बाहर, सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती, बिल्सी पुलिस मौके पर जांच में जुटी, बिल्सी नगर के रंजना तिराहा का मामला
➡️उत्तरकाशी, यमुनोत्री मार्ग पर भारी मलबा,सड़क बंद, सयानाचट्टी में मलबा आने से यात्री फंसे, वैकल्पिक मार्ग पर रोप फिक्स कर रेस्क्यू, लगभग 100 यात्रियों को सुरक्षित कराया पार, सभी यात्रियों को सकुशल निकाला गया, यमुनोत्री मार्ग पर राहत,बचाव अभियान जारी
➡️दिल्ली, राम धन गबन मामले पर बोले कन्हैया कुमार, कन्हैया कुमार ने चंपत राय पर हमला बोला, नाथूराम गोडसे, चंपत राय एक जैसे- कन्हैया, कन्हैया कुमार ने निष्पक्ष जांच की मांग की, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग





0 Comments