Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ निषाद पार्टी एवं भाजपा एनडीए गठबंधन के 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के नेता तथा सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से डॉ. आशीष तिवारी की शिष्टाचार भेंट, लम्भुआ के विकास पर हुई सार्थक चर्चा

जनसेवा, क्षेत्रीय विकास और संगठनात्मक विषयों पर लिया मार्गदर्शन; पूर्व सांसद प्रवीण निषाद सहित कई प्रमुख लोग रहे मौजूद*


लंभुआ/सुल्तानपुर।

निषाद पार्टी एवं भाजपा एनडीए गठबंधन के 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के नेता तथा सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। आत्मीय वातावरण में हुई इस मुलाकात में प्रदेश के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं पर विस्तार से सकारात्मक चर्चा हुई।डॉ. आशीष तिवारी ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उपमुख्यमंत्री ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने तथा सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित भी किया।डॉ. आशीष तिवारी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए ऊर्जा का स्रोत है। उनके अनुभव और सुझाव जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं तथा क्षेत्र के विकास को नई गति देने में सहायक सिद्ध होंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद, सेवार्थम फाउंडेशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित सिंह तथा विक्की सिंह भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।मुलाकात के अंत में डॉ. आशीष तिवारी ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनसेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments