29वें वर्ष की जल-सेवा का हुआ समापन, परिवर्तन चौक पर विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
लखनऊ, 23 जुलाई 2026। राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक चौराहे पर 1 अप्रैल 2026 से संचालित जल-सेवा अभियान का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। यह सेवा अभियान अपने 29वें वर्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।समापन अवसर पर प्रातः 10 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सुबह 11:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को छोला-चावल, राजमा-चावल, बूंदी, छोले-भटूरे, बड़ी सहित विभिन्न प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजकों के अनुसार, लगभग साढ़े तीन माह तक चली इस जल-सेवा के दौरान लाखों राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल जल एवं प्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम समाज के सहयोग से सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
समापन समारोह में चहियागंज गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक डॉ. गुरमीत सिंह, रजनीश कुमार गुप्ता, ताराचंद अग्रवाल, प्रदीप शुक्ल, रामकिशोर जायसवाल, विनोद अस्थाना, कृष्णानंद राय, गुड्डू तिवारी, पवन अग्रवाल, राम नरेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने जल-सेवा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।





0 Comments