इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया का 48 वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

होम्योपैथी के हितों के लिए सदैव संर्घषरत रहता है। आज इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिता अपना 48 वां स्थापना दिवस समारोह स्थानीय यू०पी०प्रेस क्लब में मना रहा है। इस अवसर पर एसोसिएशन प्रदेश, मण्डल एवं जिला पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया है। मनोनीत पदाधिकारियों की सूची प्रष्ठांकित है। एसोसिएशन नियामक संस्था होने के कारण ही मारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग द्वारा दिनांक 21.06.2011 की आदेश भी जारी किया गया है जिसकी प्रति देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को प्रेषित की गयी है। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इण्डिया ने समय समय पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी के हित में अनेक आन्दोलन किये है जैसे प्रगति मैदान नई दिल्ली में 25 से 31 मार्च 1990 में " हेल्थ एण्ड मेडिकेयर इण्डिया 90 का आयोजन किया गया जिससे देश विदेश में सन्देश पहुंचा, केन्द्रीय मन्त्री माननीय डा० सी०पी० ठाकुर के पटना स्थित आवास पर धरना उत्तराखण्ड विधान समा पर प्रदर्शन एवं धरना नई दिल्ली स्थित निर्माण भवन स्वास्थ्य मन्त्रालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना, फिरोजशाह कोटला मैदान से स्वास्थ्य मन्त्रालय तक रैली जिसमें लगभग 450 चिकित्सकों ने पार्लियामेन्ट स्टीट थाने में गिरफ्तारी दी, तत्पश्चात स्वास्थ्य मन्त्रालय में संयुक्त सचिव से वार्ता उपरान्त सहमति बनने पर चिकित्सकों की रिहाई हुई। देश/प्रदेश में कही से जब इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों पर कोई समस्या आती है तो यह संगठन अपना यथा सम्भव सहयोग प्रदान करता है। इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों / शुभचिन्तकों से अपेक्षा की जाती है कि अधिक अधिक सदस्य बनकर इस संगठन को मजबूत करें। मिथलेश कुमार मिश्रा

0 Comments