Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ, 28 जुलाई 2026। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा आज अमौसी बाजार में जन सेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न जनहित से जुड़े कार्यों का लाभ उठाया।

अमौसी बाजार में जन सेवा कैंप का आयोजन, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर कराया समाधान


लखनऊ, 28 जुलाई 2026। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा आज अमौसी बाजार में जन सेवा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विभिन्न जनहित से जुड़े कार्यों का लाभ उठाया।

जन सेवा कैंप में आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों के साथ-साथ नए मतदाताओं के वोटर आईडी (फॉर्म-6) बनवाने एवं मतदाता सूची से संबंधित अन्य कार्य भी किए गए। जिन नागरिकों के वोटर कार्ड अब तक नहीं बने थे, उनके आवेदन मौके पर ही पूर्ण कराए गए, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। पेयजल, जल निकासी एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अवगत होने के बाद संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई कराई तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने कहा कि जनसेवा ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह निरंतर क्षेत्रवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे जन सेवा कैंप आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक आसानी से पहुंच सके।

जन सेवा कैंप में क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments