डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का किया ऐतिहासिक स्वागत
डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में पुष्पवर्षा और जनसैलाब के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का हुआ भव्य अभिनंदन
डॉ. राजेश्वर सिंह: राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन का प्रथम उत्तर प्रदेश आगमन संगठन के लिए नई ऊर्जा और नए उत्साह का प्रतीक
डॉ. राजेश्वर सिंह ने दोहराया राष्ट्रीय अध्यक्ष का विश्वास—2027 में पुनः खिलेगा कमल, उत्तर प्रदेश बनेगा ‘उत्तम प्रदेश’
डॉ. राजेश्वर सिंह: सरोजनीनगर परिवार ‘राष्ट्र प्रथम’ और सेवा के संकल्प को नई गति देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध
डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर परिवार एवं सभी कार्यकर्ताओं का जताया आभार, बताया संगठन की एकजुटता का प्रतीक
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर परिवार ने भारतीय जनता पार्टी के दूरदर्शी, कर्मठ एवं ओजस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन जी का सरोजनीनगर की पावन धरती पर भव्य स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के उपरांत यह उनका प्रथम उत्तर प्रदेश आगमन था, जिसने प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह, गौरव और ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर आयोजित भव्य रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, किसानों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पवर्षा से अभिनंदन किया। पूरे मार्ग पर अभूतपूर्व जनसमर्थन, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
अपने संबोधन में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी ने कहा कि पिछली बार लखनऊ आगमन की तुलना में इस बार किसानों एवं जनसामान्य का जो अपार स्नेह, आत्मीयता और विश्वास प्राप्त हुआ है, वह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश की धरती पर पुनः कमल खिलेगा तथा उत्तर प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ के रूप में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई दिशा प्रदान की है। काशी, अयोध्या और मथुरा सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश आज विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं एवं आमजन में दिखाई दे रहा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि वर्ष 2027 के लिए जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबोधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के शब्द केवल एक राजनीतिक वक्तव्य नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्नदाताओं, कार्यकर्ताओं और करोड़ों नागरिकों की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का संकल्प भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की भावना है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का दूरदर्शी नेतृत्व इस संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई विकास, सुशासन और जनकल्याण की यात्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक शक्ति का नया आयाम प्राप्त होगा। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का उत्साह, जनसंपर्क और जनसेवा का संकल्प और अधिक सुदृढ़ होगा।
उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर प्रथम आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव, प्रेरणा और उत्साह का विषय है। सरोजनीनगर की भूमि सदैव सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की साक्षी रही है तथा इस पावन भूमि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करना समस्त सरोजनीनगर परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के आदर्शों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र प्रथम की भावना को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा एवं सुशासन के संकल्प को निरंतर साकार करने में जुटा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के ओजस्वी नेतृत्व में संगठन सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के अभियान को और अधिक प्रभावी, व्यापक एवं सशक्त स्वरूप प्राप्त होगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रथम उत्तर प्रदेश प्रवास संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नवीन प्रेरणा का संचार करेगा तथा संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। सरोजनीनगर परिवार भी उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।
इस भव्य रोड शो एवं स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर सरोजनीनगर परिवार एवं समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिकों का योगदान अविस्मरणीय रहा।
अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर परिवार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में सेवा, संगठन, सुशासन और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।







0 Comments