Ticker

6/recent/ticker-posts

जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर जनसेवा सहायक पार्टी मैदान में, सरकार से की महत्वपूर्ण अपील

 जौहर यूनिवर्सिटी बचाने की मांग को लेकर जनसेवा सहायक पार्टी मैदान में, सरकार से की महत्वपूर्ण अपील

रामपुर, 25 जुलाई 2026।

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शनिवार को जनसेवा सहायक पार्टी ने विश्वविद्यालय के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा, जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इशरत अली, मिश्रीलाल राजपूत, आर. दक्ष प्रजापति सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी एक शिक्षा का मंदिर है, जहां सभी धर्मों और समुदायों के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त करते हैं। नेताओं ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो विश्वविद्यालय का संचालन सरकार अपने अधीन ले सकती है, लेकिन किसी भी स्थिति में इस शैक्षणिक संस्थान को ध्वस्त नहीं किया जाना चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी सिंह लोधी ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का संरक्षण राष्ट्रहित में है और किसी भी शिक्षण संस्थान को नुकसान पहुंचाना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ न्याय नहीं होगा। उन्होंने सरकार से इस विषय पर संवेदनशील एवं सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

इस दौरान जनसेवा सहायक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जौहर यूनिवर्सिटी के संरक्षण के समर्थन में अपना पक्ष रखा और कहा कि शिक्षा के केंद्रों को सुरक्षित रखना समाज और आने वाली पीढ़ियों के हित में आवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments