माननीय पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया राज मंत्री चौधरी यशवीर सिंह का सम्मान*
लखनऊ। सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के प्रतिष्ठान पर उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं यू.पी.सी.एल.डी.एफ. के चेयरमैन आदरणीय चौधरी यशवीर सिंह जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने चौधरी यशवीर सिंह जी को अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित रहने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम के दौरान जनकल्याण, क्षेत्र के विकास तथा संगठनात्मक विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने चौधरी यशवीर सिंह जी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और उत्साह से परिपूर्ण रहा।


0 Comments