Ticker

6/recent/ticker-posts

अभिभावकों, शिक्षाविदों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं के 50 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा विकासनगर के अग्निप्रभावित विद्यार्थियों की फीस

शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत पंजीकृत संस्था परवाज़ फाउंडेशन द्वारा 30 अगस्त 2026 को लखनऊ में “क़ुव्वत-ए-परवाज़” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक विद्यार्थियों, 

अभिभावकों, शिक्षाविदों, विद्यालय प्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं के 50 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा विकासनगर के अग्निप्रभावित विद्यार्थियों की फीस का सहयोग किया गया। सहयोगी विद्यालयों को मोमेंटो एवं छात्रवृत्ति के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मौलाना ख़ालिद राशिद फ़िरंगी महली साहब ने इस्लाम में ज़कात की अहमियत और विद्यार्थियों की तालीम को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. नसीम जमाल ने literate और educated होने के अंतर तथा skill development के 

महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. कौसर उस्मान साहब, अध्यक्ष, परवाज़ फाउंडेशन ने शिक्षा के माध्यम से अवसर और सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल दिया। श्री तारिक़ ख़ान साहब, सचिव, परवाज़ फाउंडेशन, जो पिछले 22 वर्षों से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं, ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए 

परवाज़ की शैक्षिक यात्रा और जरूरतमंद विद्यार्थियों तक शिक्षा के अवसर पहुँचाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। श्री दानिश उस्मानी ने विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि और उनके भविष्य के लक्ष्यों पर बात की, जबकि श्री तारिक़ सिद्दीकी ने ज़कात की अहमियत और collective Zakat के माध्यम से अधिक विद्यार्थियों तक सहायता पहुँचाने की आवश्यकता बताई। श्री ग़ुफ़रान अलवी ने फंड के उचित एवं पारदर्शी उपयोग पर जोर दिया। प्रो. हिलाल नक़वी एवं श्री जावेद इक़बाल ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की।


कार्यक्रम में परवाज़ पाठशाला (PPS) से जुड़े बच्चों एवं बच्चियों ने अपने अनुभव साझा किए। साथ ही परवाज़ की यात्रा एवं प्रभाव को दर्शाती एक प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री फिल्म, वेबसाइट लॉन्च एवं नई छात्रवृत्ति योजना का परिचय भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।

Post a Comment

0 Comments