Ticker

6/recent/ticker-posts

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ के *स्पोर्ट्स क्लब* द्वारा 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस) से 31 अगस्त, 2026 तक तीन दिवसीय चेस कार्यशाला* का आयोजन फिजिकल

 खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में 3 दिवसीय शतरंज कार्यशाला का आयोजन 


खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक, लखनऊ  के *स्पोर्ट्स क्लब* द्वारा 29 अगस्त (राष्ट्रीय खेल दिवस) से 31 अगस्त, 2026 तक तीन दिवसीय चेस कार्यशाला* का आयोजन  फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया एवं फिट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यशाला मे कोच के रूप में नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के रेफरी एवं कोच शरद शर्मा जी छात्राओं को शतरंज के नियमों, नई तकनीकों और प्रतियोगी रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण दिया।

 समापन समारोह की मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. शशि कनौजिया जी रहीं। अपने उद्बोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि मस्तिष्क का व्यायाम है। उन्होंने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार शतरंज धैर्य, एकाग्रता और दूरदर्शी सोच को विकसित करता है। उन्होंने कॉलेज के इस प्रयास की सराहना की और छात्राओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय  मे चल रही कुल 6 प्रतियोगिताओं - कैरम, शतरंज, पंजा कुश्ती, कबड्डी, मैराथन और रस्साकशी का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स क्लब *"क्रियायानम"* की छात्र समिति का गठन किया गया। छात्राओं की खेल में रूचि, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के आधार पर 7 छात्राओं का चयन किया गया। इस अवसर पर डॉ. चेतना सामंत तोमर ने सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया और भविष्य की खेल योजनाओं पर चर्चा की। 


कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या  प्रो. अंशु केडिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में नेतृत्व, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।


प्राचार्या

Post a Comment

0 Comments