Ticker

6/recent/ticker-posts

आज दिनांक 30/8/26 शुभम सिटी, पंडित खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय, बूथ संख्या 97 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण क्षेत्रवासियों के साथ देखा और सुना गया।

शुभम सिटी पंडित खेड़ा में क्षेत्रवासियों के साथ पार्षद गीता देवी ने सुना प्रधानमंत्री जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम

आज दिनांक 30/8/26 शुभम सिटी, पंडित खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय, बूथ संख्या 97 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण क्षेत्रवासियों के साथ देखा और सुना गया।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी के साथ क्षेत्रीय मंत्री श्री संजय गुप्ता जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में देशराज चौरसिया, अभिमन्यु सिंह, ध्रुव पाल, जितेंद्र कुमार वर्मा, सौरभ अग्निहोत्री, दिनेश कुमार, डॉ. सुशील सिंह चौहान, मनप्रीत कौर, रीना गौतम, खुश मालिया, सुरेश कुमार मुखर्जी, रेनू पाल, अभिषेक विश्वकर्मा, गुरमल सिंह, सूरज गुप्ता, राजेश कुमार मिश्रा, नितिन पाल सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानमंत्री जी द्वारा देश की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी कार्यों और आम नागरिकों के प्रयासों को देश के सामने रखना हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। हमें भी अपने क्षेत्र और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हुए ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को मजबूत करना चाहिए।

🇮🇳 राष्ट्रहित • जनसेवा • जनभागीदारी 🇮🇳

Post a Comment

0 Comments