Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर स्थित भोलाखेड़ा श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्दश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विशाल भंडारा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के

भोलाखेड़ा में गूंजा हर-हर महादेव, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के चतुर्दश स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा

लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर स्थित भोलाखेड़ा श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में चतुर्दश स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विशाल भंडारा महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवाधिदेव महादेव के दिव्य दर्शन किए और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, के.के.सी. एवं वरिष्ठ जनों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान चंद्रेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया गया। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिव शंकर अवस्थी जी, वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानेंद्र सिंह सेंगर जी, पूर्व अध्यक्ष के.के.वी. श्री अवधेश सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष के.के.सी. श्री प्रदीप सिंह जी, श्री शिव कुमार सिंह जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री ब्रजेन्द्र सिंह जी बब्बू, श्री कमल शुक्ला जी, श्री संदीप पाल जी, अधिवक्ता श्री सौरभ सिंह चौहान जी, श्री रणंजय सिंह जी सहित अनेक गणमान्य, प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित लोगों से आत्मीय मुलाकात एवं विचार-विमर्श हुआ।

भक्तों ने भगवान शिव से क्षेत्र और समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई।

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

🙏 बाबा चंद्रेश्वर महादेव सभी भक्तों पर अपनी कृपादृष्टि एवं आशीर्वाद बनाए रखें। हर हर महादेव!

Post a Comment

0 Comments