Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सरोजनीनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत के नेतृत्व में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा

सरोजनीनगर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के सरोजनीनगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत के नेतृत्व में भव्य पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने देशभक्ति के जज्बे के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।


तिरंगा यात्रा का शुभारंभ लखनऊ-कानपुर रोड स्थित दादूपुर मोड़, मंडपम गेस्ट हाउस से हुआ। देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच यात्रा आगे बढ़ते हुए नगर पंचायत स्थित कैंप कार्यालय तक पहुंची। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रभारी श्री रामलाल वर्मा, जिला महामंत्री भाजपा श्री अंकित गुप्ता, श्री शिव बक्स सिंह, श्री पवन मिश्रा, श्री सुरेश सिंह, श्री राजेंद्र सिंह ‘राजू’, श्रीमती रेनू सिंह, श्री ज्ञानेंद्र सिंह ‘पप्पन’, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रंजीत रावत, श्री आशु शुक्ला, मंडल महामंत्री श्री प्रियओम सिंह चौहान, श्री सुभाष पासी, श्री राहुल रावत, श्री सूरज सिंह, श्री अनिकेत सिंह, श्री चंद्रभान सिंह, श्रीमती अर्चना गौतम, श्रीमती बिना श्रीवास्तव, श्रीमती मधु चौरसिया, श्री पिंटू तिवारी, श्री शशांक सिंह, श्री प्रशांत शुक्ला, श्री मुनेश्वर प्रसाद, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री नवनीत रावत, श्री रवींद्र लोधी, श्री वीरेंद्र रावत, श्री निहाल रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम के संदेश के साथ निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना दिया।

मंडल अध्यक्ष श्री विवेक राजपूत के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने एकता, राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।” 🇮🇳

भारत माता की जय!
वंदे मातरम्!

Post a Comment

0 Comments