हरदोई में बाढ़ का असर, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारीगर्रा और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का आवागमन बाधित, 82 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
राजधानी लखनऊ। गर्रा नदी एवं गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जनपद हरदोई की तहसील बिलग्राम क्षेत्र के पुन्नापूर्वा, जराईला तथा ग्रामबाण गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पानी से घिरे ग्रामीणों के आवागमन में बाधा आने के बाद SDRF उत्तर प्रदेश की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
SDRF टीम ने अब तक 82 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
राहत की बात यह है कि गांवों में पानी का स्तर अब कम होने लगा है। हालांकि प्रशासन और SDRF टीम द्वारा किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
SDRF की तत्परता से बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है।



0 Comments