Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। ठीक 8 वर्ष बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजारों व्यापारियों का संगम होगा। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वदेशी व्यापारी मंच के

 8 वर्ष बाद गुरुवार को होगा व्यापारी कुंभ। व्यापारी को आईएएस, फौजी जैसा सम्मान मिले :संदीप बंसल

लखनऊ। ठीक 8 वर्ष बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजारों व्यापारियों का संगम होगा। उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वदेशी व्यापारी मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने बताया कि 2018 के 8 वर्ष पश्चात 03 सितंबर 2026 को लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में स्वदेशी व्यापारी कुंभ का आयोजन स्वदेशी व्यापारी मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा किया जा रहा है।


संदीप बंसल ने बताया कि 2018 में मान्यवर कांशीराम ईको गार्डन में व्यापारी महाकुंभ आयोजित किया गया था जिस दिन जन्माष्टमी थी। इस बार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में इसका आयोजन किया गया है जिसके अगले दिन जन्माष्टमी है बावजूद इसके हजारों की संख्या में देश के लगभग 09 राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के व्यापारी प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि व्यापारी समाज को एक आईएएस /फौजी जैसा सम्मान प्राप्त हो यह मुख्य उद्देश्य लेकर व्यापारी कुंभ आयोजित किया गया है। समाज में व्यापारी की छवि को परिवर्तित करना उसको चोर जमाखोर मुनाफाखोर कर चोर जैसे विशेषणों से अपमानित करने वालों को आइना दिखाना और व्यापारी के महत्व को सामने लाना उसकी समस्याओं का निराकरण कराना और उसको सदैव उद्योग व्यापार के लिए सुरक्षित वातावरण मिलता रहे। इसका प्रयास करना कुम्भ का प्रमुख लक्ष्य है। 


उन्होंने बताया कि देश का प्राण तत्त्व स्वदेशी है बिना स्वदेशी के कोई भी राज्य राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता, आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए हम स्वदेशी को बढ़ाएं  बनाएं और प्रयोग करें, ताकि पूरे विश्व में भारत के उत्पादों का डंका बजे यह भी प्रयास इस स्वदेशी व्यापारी कुंभ के माध्यम से किया जाएगा। 


कुम्भ का मुख्य आकर्षण युवाओं को बड़ी संख्या में स्वदेशी व्यापार उद्योग से जोड़ना उनको सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना तथा स्वदेशी के महत्व को बताना होगा ताकि वो विदेशी संस्कृति के अत्यंत पीछे न भागते हुए स्वदेशी पर अपना संपूर्ण ध्यान केंद्रित करें। कुंभ में महिलाओं की भी भागीदारी बड़ी संख्या में रहेगी। स्वदेशी व्यापारी कुंभ में वेशभूषा का भी एक मानक रखा गया है जिसमें पुरुष व्यापारियों के लिए सफेद  कुर्ता धोती / पाजामा, पेट कमीज तथा महिलाओं के लिए भगवा रंग की साड़ी / सूट सुनिश्चित किया गया है। 


संदीप बंसल ने कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से कम उम्र में बीमारियों का चलन बढ़ा है, उसको देखते हुए पंजीकृत व्यापारी की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक की चिकित्सा सुविधा कैशलेस सरकार द्वारा प्रदान की जाए यह विषय प्रमुखता से रखा जाएगा।

किसी भी दैवी आपदा में व्यापारी की दुकान जलने, बाढ़ग्रस्त होने अथवा नष्ट होने पर उसको सरकार द्वारा तत्काल राहत राशि प्रदान की जाए जिससे उसका व्यापार उद्योग जिंदा रह सके भी प्रमुख रहेगा। शिक्षक स्नातक क्षेत्र की तरह पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर प्रतिनिधि उच्च सदन राज्यसभा विधान परिषद में भेजे जाएं यह भी विषय स्वदेशी व्यापारी कुंभ में रखा जाएगा। 


ई कॉमर्स से मुकाबला करने के लिए नियामक आयोग का गठन जीएसटी की विभिन्न समस्याओं का निराकरण , बिना जल कनेक्शन के भारी भरकम बिलों का आना इस प्रावधान में परिवर्तन, राष्ट्रीय व्यापारी दिवस आयोजित हो, व्यापार उद्योग बंधु की बैठकें असरदार निर्णायक हो भ्रष्टाचार करने वाले , व्यापारी को अपमानित करने वाले अधिकारी / कर्मचारी पर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही, प्रत्येक जनपद में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित मासिक बैठक हो, जैसे प्रमुख विषयों पर स्वदेशी कुंभ में मांग की जाएगी।


आज इस संदर्भ में संगठन की संयोजक समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल्, महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, महामंत्री अनुज गौतम, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपीन अग्रवाल, महामंत्री शुभम मौर्या, सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महामंत्री एकता अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष ललित सक्सेना, प्रभारी पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, विरेन्द्र यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश शुक्ला, महिला महानगर अध्यक्ष कजरा, निगम उपाध्यक्ष मदुला भार्गव, महामंत्री बीनू मिश्रा सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।


महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि 3 सितंबर के लिए एक दो पहिया एवं चार पहिया वाहन रैली 2 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से प्रारंभ होगी जो उतरेटिया बाजार तेलीबाग, सदर छावनी बाजार, मुरली नगर, विधानसभा मार्ग, हुसैनगंज, स्टेशन रोड चारबाग, पान दरीबा सब्जी मंडी नाका होते हुए ऐशबाग बाजार में समाप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments