Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ। हरे कृष्ण! राजधानी लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस्कॉन लखनऊ मंदिर के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने प्रेस

राजधानी लखनऊ इस्कॉन लखनऊ में भव्य रूप से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शहरवासियों को सादर आमंत्रण

लखनऊ। हरे कृष्ण! राजधानी लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस्कॉन लखनऊ मंदिर के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से समस्त लखनऊवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सादर आमंत्रित किया।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने बताया कि इस वर्ष इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अत्यंत भव्य एवं दिव्य रूप में मनाई जाएगी। महोत्सव के दौरान भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने लखनऊवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार एवं मित्रों के साथ इस्कॉन लखनऊ मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागी बनें और भक्ति, आध्यात्मिकता एवं आनंद से सराबोर इस दिव्य महोत्सव का अनुभव करें।

इस्कॉन लखनऊ की ओर से सादर आमंत्रण

आइए, मिलकर मनाएं नंदलाल का जन्मोत्सव और श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर हों।”

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव — इस्कॉन लखनऊ

हरे कृष्ण! हरे कृष्ण! कृष्ण कृष्ण! हरे हरे! 🙏🦚

Post a Comment

0 Comments