Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ/शामली। शामली के बंतीखेड़ा गांव में दिवंगत अंकित बालियान के परिवार से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, कार्रवाई का दिया भरोसा


लखनऊ/शामली। शामली के बंतीखेड़ा गांव में दिवंगत अंकित बालियान के परिवार से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अंकित बालियान की घटना परिवार के साथ-साथ पूरे जनपद और प्रदेश के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस-प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

अग्रवाल ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि मामले में शामिल बताए जा रहे शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल भी हुए हैं। मंत्री के अनुसार, पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है।


मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति पर काम कर रही है। अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। सरकार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

➡️ सरकार का स्पष्ट संदेश

अपराधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, कानून के सामने किसी को नहीं मिलेगी रियायत और पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय।

Post a Comment

0 Comments