Ticker

6/recent/ticker-posts

*लखनऊ*। विज्ञान फाउंडेशन एवं खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, चौक, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘उड़ान 2026’ का आज

 उड़ान 2026 – युवा महोत्सव का भव्य समापन

लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती देते हुए बेटियों ने रचा आत्मविश्वास का अध्याय* 


*लखनऊ*। विज्ञान फाउंडेशन एवं खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, चौक, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘उड़ान 2026’ का आज भव्य समापन हुआ। ‘युवा शक्ति’ की थीम पर आधारित इस आयोजन में लखनऊ के 10 महाविद्यालयों तथा प्रदेश के 5 जिलों से आई लगभग 400 किशोरियों एवं युवतियों ने खेल, कला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगातार हो रही बारिश भी उनके जोश और जज्बे को कम नहीं कर सकी। यह मंच बेटियों द्वारा, बेटियों के लिए तैयार किया गया—जहाँ सीखने, नेतृत्व और दृढ़ संकल्प ने सामाजिक एवं लैंगिक रूढ़ियों को चुनौती दी।


समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री उत्कर्ष अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

माननीया डॉ. बबिता सिंह चौहान, अध्यक्षा, राज्य महिला आयोग — मुख्य अतिथि

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री, राज्य सूचना आयुक्त एवं प्रबंधक, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज — विशिष्ट अतिथि

मनोज कुमार वर्मा, सिविल डिफेन्स

माननीय नीतू जी एवं रमेश, मद्य निषेध विभाग अनिल तिवारी, युवा कल्याण अधिकारी, यूथ वेलफेयर विभाग

अतिथियों के संबोधन

डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता है; आवश्यकता केवल उसे सही दिशा देने की है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने तथा उत्तर प्रदेश सरकार की महिला-केन्द्रित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएँ आगे बढ़ रही हैं और ऐसे आयोजन समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने का सशक्त माध्यम हैं।


डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने वि० फा० के किशोरी-हितैषी कार्यों की सराहना की तथा कॉलेज को ऐसे मंच निरंतर देने के लिए धन्यवाद दिया।

आयोजन

पहले दिन प्रतियोगिताओं ने समा बाँधे रखा। दूसरे दिन बोरा दौड़, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी, पंजा लड़ाना, शतरंज, कैरम तथा समूह लोक नृत्य हुईं। समापन का प्रमुख आकर्षण अंतर-महाविद्यालयीय समूह लोक नृत्य रहा। समूह गीत एवं नुक्कड़ नाटक में प्रयागराज के गद्दोपुर क्षेत्र की टीमों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र दिए गए।


खेल परिणाम

पंजा लड़ाना: पलक (खुन खुन जी) प्रथम; अनन्या यादव (नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय) द्वितीय; वसुधा मौर्य (विज्ञान फाउंडेशन / प्रयागराज) तृतीय

कैरम: वैशाली (विo फाo) प्रथम; अंतरा सिंह (अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज) द्वितीय; समीक्षा (विo फाo) तृतीय

शतरंज: मरियम फातिमा (खुन खुन जी) प्रथम; शिवानी (ए.पी. सेन गर्ल्स) द्वितीय; आरिफा (खुन खुन जी) तृतीय

रस्साकशी: नवयुग कन्या महाविद्यालय प्रथम; आई.टी. गर्ल्स डिग्री कॉलेज द्वितीय; नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय तृतीय

कबड्डी: ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय प्रथम; नवयुग द्वितीय; नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय तृतीय

सांस्कृतिक परिणाम

समूह लोक नृत्य: खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज प्रथम; जानकीपुरम द्वितीय; गद्दोपुर (प्रयागराज) तृतीय

रंगोली: दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय प्रथम; आई.टी. कॉलेज द्वितीय; गुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज तृतीय

मेहंदी: अंजलि मौर्य (खुन खुन जी) प्रथम; खुशी (नवयुग) द्वितीय; निकुंज (आई.टी. कॉलेज) तृतीय

डिजिटल पोस्टर: सोनल वर्मा (खुन खुन जी) प्रथम; रिया यादव ( गुरु नानक गर्ल्स) द्वितीय; सदफ फातिमा एवं तानिया बानो (विo फाo) तृतीय

फेस पेंटिंग: श्वेता राजपूत (खुन खुन जी) प्रथम; आदिला (विज्ञान फाउंडेशन) द्वितीय; अंशिका (आई.टी. कॉलेज) तृतीय


प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने अतिथियों, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल तथा शिक्षिकाओं-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments