Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश भर में योगी सेना (भारत) एवं अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा 'हिंदू हुंकार रैली' निकाले जाने की घोषणा की गई है। आज यहाँ लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगी सेना (भारत) के

 सनातन बोर्ड के गठन, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने और मंदिरों के पुजारियों को मानदेय की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश में निकलेगी 'हिंदू हुंकार रैली'

आगामी 27 सितंबर को पुवायाँ (जिला शाहजहांपुर) से शुरू होगी बहुचर्चित रैली, प्रदेश के सभी जिलों में चरणों में होगा आयोजन।

योगी सेना (भारत) और अखंड हिंदू वाहिनी की प्रेस वार्ता में उठी मांग—पुलिस प्रशासन पर लगाया अनदेखी का आरोप।

​लखनऊ:


प्रदेश भर में योगी सेना (भारत) एवं अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा 'हिंदू हुंकार रैली' निकाले जाने की घोषणा की गई है। आज यहाँ लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा एवं अखंड हिंदू वाहिनी के संस्थापक रुद्र त्रिपाठी (वीरू भैया) ने बताया कि विभिन्न चरणों में निकलने वाली इस रैली की शुरुआत आगामी 27 सितंबर को पुवायाँ, जिला शाहजहांपुर से की जा रही है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री रुद्र त्रिपाठी ने बताया कि यह रैली उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कई चरणों में आयोजित की जाएगी। रैली का प्रमुख उद्देश्य सनातन बोर्ड का गठन, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करना, धर्मदान एक्ट व धर्मार्थ कल्याण बोर्ड का गठन तथा रजिस्टर्ड मंदिरों के पुजारियों को मासिक मानदेय वेतन दिया जाना है।

​संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर है, किंतु हिंदुओं के हित में आज तक कोई भी बिल पास नहीं हुआ है। आज पुलिस प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल करने के लिए दबाया जा रहा है और कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

​योगी सेना (भारत) के राष्ट्रीय प्रमुख गौरव वर्मा ने कहा कि सनातनियों के आस्था के प्रतीक—जिस प्रकार से अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ है—अब समय आ गया है कि तथाकथित ज्ञानवापी मस्जिद को ध्वस्त कर काशी में भगवान भोलेनाथ के भव्य मंदिर का निर्माण हो और मथुरा श्री कष्ण जन्मभूमि पर भगवान श्री कृष्ण जी का भव्य मंदिर बने।

​प्रेस वार्ता में बाबा महादेव (संरक्षक), एडवोकेट मोहित मिश्रा (उपाध्यक्ष), ज्योति वर्मा (महासचिव), सूरज साहू (सचिव), सत्यम पांडे (प्रभारी), शैलेंद्र प्रताप सिंह (अध्यक्ष छात्र संघ), दीपक दीक्षित (अध्यक्ष), प्रतीक वर्मा (कोषाध्यक्ष), संतोष दीक्षित (प्रदेश मंत्री), रमेश कुमार द्विवेदी (प्रदेश सचिव), विशाल अवस्थी (जिलाध्यक्ष), प्रशांत मिश्रा, प्रियांशु निगम (नेता), एडवोकेट प्रमोद मिश्रा (सलाहकार), विशाल तिवारी (वरिष्ठ सदस्य), विनीत मिश्रा (महामंत्री), एडवोकेट सोनल मिश्रा, संदीप कश्यप (अध्यक्ष मोहनलालगंज) तथा पुनीत वर्मा (उपाध्यक्ष) आदि लोगों ने सहभागिता की।

​भवदीय,

गौरव वर्मा

(राष्ट्रीय प्रमुख, योगी सेना भारत)

Post a Comment

0 Comments