Ticker

6/recent/ticker-posts

लखनऊ | खालसा इंटर कॉलेज में देश के द्वितीय राष्ट्रपति,प्रख्यात शिक्षाविद एवं 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप. में मनाया गया | कॉलेज प्रधानाचार्य स.

 खालसा इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कॉलेज प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृतियों को किया नमन

ऊंचाइयों पर पहुँचने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ निर्वहन करना आवश्यक : विरेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य


कॉलेज शिक्षिकाओं ने केक काटकर मनाया कॉलेज प्रधानाचार्य का जन्म दिन

लखनऊ |  खालसा इंटर कॉलेज में देश के द्वितीय राष्ट्रपति,प्रख्यात शिक्षाविद एवं 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप. में मनाया गया |  कॉलेज प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह ने  पूर्व राष्ट्रपति  के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया | 

इस अवसर पर कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य ने  पूर्व राष्ट्रपति के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करने का शिक्षकों से आह्वान किया | उन्होने कहा कि उचाईयों पर पहुँचने के लिए अपने  कर्तव्यों का निष्ठा के साथ निर्वहन करना आवश्यक है |  श्री सिंह ने शिक्षकों को कॉलेज का महत्वपूर्ण स्तम्भ बताते हुए  कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला |  उन्होने कहा कि कॉलेज की प्रगति में सभी शिक्षकों का पूर्ण सहयोग है |  खेल के क्षेत्र में  कॉलेज के स्पोर्ट्स प्रवक्ता स. जसपाल सिंह के दिशा निर्देशन में कॉलेज की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर बोलते हुए उन्होने कहा कि कराटे प्रतियोगिता में  प्रदेश स्तर पर  माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा सम्मानित होने की सूची में लखनऊ से खालसा इंटर कॉलेज के छात्र अंश लोधी का नाम होना कॉलेज के लिए गौरव की बात है जिसके लिए छात्र के साथ -साथ  स्पोर्ट्स प्रवक्ता भी बधाई के पात्र हैँ | 

  इनसे पूर्व कॉलेज प्रवक्ता वीके  श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में पूर्व राष्ट्रपति के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इनका जन्म 5 सितम्बर 1888 में हुआ था |   1952 से 1962 तक आप उपराष्ट्रपति के पद पर सुशोभित रहे एवं 1962 से 1967 तक राष्ट्रपति पद पर रहते हुए देश सेवा की | 

 श्रीवास्तव जी ने बताया कि 1962में राष्ट्रपति बनने के पश्चात् जब महान शिक्षाविद के शिष्यों ने इनका जन्म दिन मनाने का आग्रह किया तब इन्होने अपने जन्म दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने को कहा | तभी से  भारत रत्न, देश के द्वितीय राष्ट्रपति का जन्म दिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है | 

 उन्होने कहा कि अध्ययन करना विद्यार्थी का धर्म है एवं अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन करना शिक्षक का धर्म है | हमें  महान शिक्षाविद  पूर्व राष्ट्रपति के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए |  कार्यक्रम शामिल हुए उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव, मुख्य अध्यापक - स.जसविंदर सिंह, हेड मिस्ट्रेस  श्रीमती गायत्री ओझा सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रधानाचार्य ने पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया | 

  इससे पूर्व  कॉलेज की  शिक्षिकाओं ने केक काटकर  कॉलेज के प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह का जन्म दिन  जोश व उत्साह के साथ मनाया |

 कक्षा 12 के छात्रों ने भी केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया एवं अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया |

Post a Comment

0 Comments