वृक्षारोपण अभियान का आयोजन वृक्षारोपण: हरित पृथ्वी की ओर एक कदम
लखनऊ बिजनौर जीवन के लिए पेड़, भविष्य के लिए पौधे।" आज दिनांक 09/07/2025 को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध हमारी सामूहिक लड़ाई को सशक्त करने हेतु एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मूल उद्देश्य धरती को हरित, स्वच्छ और संतुलित
बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। "हर पेड़ महत्वपूर्ण
है" इस भावना के साथ उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण में भाग लिया। इस अवसर पर श्री सत्येंद्र नाथ मिश्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल रेंज लखनऊ एवं श्री जितेंद्र कुमार ओझा, कमांडेंट 91वीं वाहिनी द्रुत कार्य
बल, बिजनौर (लखनऊ) की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी प्रेरणादायक बना दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।




0 Comments