जनपद उन्नाव के मोहान क्षेत्र स्थित नवयुग चिल्ड्रेन एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, न्योतनी में रविवार, 23 नवम्बर 2025 को दिव्य प्रगति सेवा संस्थान, लखनऊ द्वारा भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पहुँचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
ENERGY FOR EVER – भारत सरकार का IREDA बना शिविर का मुख्य प्रायोजक
इस महत्वपूर्ण सामाजिक पहल को सहयोग प्रदान किया भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्थान (IREDA), भारत सरकार, नई दिल्ली ने।

विशिष्ट अतिथियों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव शिविर में क्षेत्र के प्रमुख सम्मानित जन अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गौरवान्वित किया—
मुख्य अतिथि: मा. ओम प्रकाश कनौजिया, चेयरमैन, न्योतनी (हसनगंज, उन्नाव)
विशिष्ट अतिथि: सुश्री निशा सागर, खण्ड विकास अधिकारी, हसनगंज
विशिष्ट अतिथि: मा. जितेन्द्र सिंह, नवयुग चिल्ड्रेन एकेडमी, न्योतनी
इन सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है और ऐसे शिविर समाज के लिए वरदान सिद्ध होते हैं।
आयोजक पूजा उपाध्याय का सराहनीय प्रयास
कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्य प्रगति सेवा संस्थान, आलमबाग लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।
उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी विभिन्न जनहित कार्यों के माध्यम से समाज सेवा जारी रखेगा।
लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विशेषज्ञ टीम द्वारा ब्लड प्रेशर शुगर टेस्ट हीमोग्लोबिन सामान्य चिकित्सीय परामर्श महिला स्वास्थ्य जाँच
आदि सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
स्थानीय जनता ने कार्यक्रम को बताया ‘उत्कृष्ट पहल’
क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में पहुँचकर आयोजन को सफल बनाया और कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और इलाज की पहुँच को मजबूत करते है




0 Comments