Ticker

6/recent/ticker-posts

माही वेलफेयर सोसाइटी

माही वेलफेयर सोसाइटी

उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने आज अपने स्थापना दिवस के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, व्यापारियों व सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ सम्पन्न हुआ।

 उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया 2वां वार्षिक उत्सव, 200 बुज़ुर्गों संग मनाई नेताजी की जयंती

गौरी बाजार/उत्तर प्रदेश, 22 नवंबर 2025।


उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने आज अपने स्थापना दिवस के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, व्यापारियों व सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—

प्रदेश संरक्षक श्री हरिशंकर यादव,प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव,प्रदेश संगठन मंत्री पवन कुमार पांडे,गौरी बाजार इकाई अध्यक्ष अवधेश कुमार,महामंत्री अच्छे,उपाध्यक्ष राजीव यादव व संदीप पाल,प्रचार मंत्री रामजी साहू,गहरू इकाई अध्यक्ष शिव सिंह,मंत्री सोनू साहू,कार्यालय सचिव सतीश कुमार यादव,

साथ ही अनेक सम्मानित सदस्य— जगतपाल रावत, कृष्ण कुमार, शिवपाल सिंह यादव, गुड्डू कनौजिया, सोनू गौतम आदि।

मीडिया प्रभारी राकेश यादव, लाल जी, कैलाश जी, वसीम कुरैशी भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जुड़े रहे।


200 बुजुर्गों के साथ किया फल वितरण — समाजसेवा का अनूठा संदेश


वार्षिक उत्सव के विशेष अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने गौरी बाजार वृद्ध आश्रम पहुँचकर लगभग 200 बुजुर्गों को फल वितरण किया। इस सामाजिक पहल ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।


इस मौके पर उपस्थित सभी ने श्रद्धेय नेताजी की जयंती मनाई और समाजसेवा तथा व्यापारी एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


व्यापारियों व पदाधिकारियों को दिया धन्यवाद


कार्यक्रम के अंत में संगठन द्वारा सभी आए हुए व्यापारियों, पदाधिकारियों व मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक धन्यवाद व सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments