शिव महापुराण कथा कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक सरोजिनी नगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर ने कथा कार्यक्रम में पहुंचकर प्रशांत प्रभु जी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
सरोजिनी नगर लखनऊ। सरोजिनी नगर विधायक डाक्टर राजेश्वर शिव महापुराण कथा में पहुंचकर परम पूज्य गुरुदेव श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही दो राजेश्वर सिंह कथा के मुख्य संरक्षक है. इसके साथ सरोजिनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह की टीम शिव शंकर सिंह संकरी, केएन मिश्रा रामाशंकर त्रिपाठी प्रदीप मिश्रा और उनकी टीम ने प्रशांत प्रभु जी महाराज का आशीर्वाद लिया.
सरोजिनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा आस्था और सनातन परंपरा के केंद्र लखनऊ में आयोजित विशाल श्री शिव महापुराण कथा के श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना के उत्कर्ष के साथ भव्य रूप से श्री रामलीला मैदान, हिंद नगर, लखनऊ में चल रही इस दिव्य कथा मे जिससे संपूर्ण पंडाल शिवभक्ति से सराबोर दिखाई दिया। कथा में परम पूज्य श्री प्रशांत प्रभु जी महाराज ने भगवान शिव के त्याग, तप, संयम एवं लोककल्याणकारी स्वरूप का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज श्री ने अपने प्रवचनों में कहा कि धैर्य, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सच्चा अर्थ और दिशा प्राप्त होती है। उनके ओजस्वी वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्ममंथन एवं आत्मोन्नयन के लिए प्रेरित किया। कथा के दौरान भगवान शिव के
आदर्श जीवन, भगवान शिव के आदर्श जीवन, तप, वैराग्य एवं शिवभक्तों की महिमा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रवचनों के साथ प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने पूरे वातावरण को भक्तिरस में डुबो दिया। श्रद्धालु तालियों की गूंज के साथ भजनों पर झूमते नजर आए और संपूर्ण परिसर हहर हर महादेवाह के जयघोष से गूंज उठा। कथा स्थल पर प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं को भारी भीड़ इस आयोजन के प्रति जन आस्था, विश्वास और भक्ति का सजीव प्रमाण है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा
को दृष्टिगत रखते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय रक्षा एवं लोककल्याण की भावना से प्रेरित रुद्र महायज्ञ प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहा है, जिसमें विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत आहुतियाँ प्रदान की जा रही हैं।
श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक प्रतिदिन सार्थ 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक किया जा रहा है। कथा उपरांत श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं नित्य भंडारे की भव्य व्यवस्था भी की गई है। इस भव्य धार्मिक आयोजन
के मुख्य यजमान श्री सर्वेश तिवारी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन तिवारी के सहयोग से कथा निरंतर भव्य स्वरुप ग्रहण कर रही है। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्री राजेश्वर सिंह (विधायक, सरोजनी नगर, लखनऊ) के संरक्षण तथा कथा अध्यक्ष श्रीमती मधु यादव के मार्गदर्शन में आयोजन सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। वज्ञ प्रमुख श्री संजय सिंह राठौर द्वारा यज कार्यका कुसल संचालन किया जा रहा है, जबकि संपूर्ण आयोजन व्यवस्था का प्रभावी प्रबंधन कथा मुख्य व्यवस्थापक श्रीमती रंजना मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से सादर आग्रह किया गया है कि श्री शिव महापुराण कथा के पंचम दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करें। पंचम दिवस की कथा में विशेष आध्यात्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं संस्कारों की अमूल्य प्रेरणा प्राप्त होगी।

0 Comments