चंद्रावल ग्रामसभा क्रिकेट टूर्नामेंट में CRPF कार्मिको के बच्चे की वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम का शानदार विजय प्रदर्शन
चंद्रावल ग्रामसभा द्वारा भोनेवाल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित 32 टीमों के बीच हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। यह मुकाबला CRPF कार्मिको की वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम एवं कैथी, लखनऊ के बीच खेला गया, जिसमें वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए लगातार 05 मैच जीतकर फाइनल मैच में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम के द्वारा निर्धारित 15 ओवर मे 156 रन बनाया था जिसके जवाब में कैथी की टीम मात्र 70 रन ही बना सकी । फाइनल के मैच मे टीम की तरफ से सोनू ने 28 बॉल मे 12 छक्के लगाते हुए कुल 92 रनो की धुआधारी पारी खेला ा इस रोमांचक मैच मे CRPF कार्मिको की वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम की तरफ से बेस्ट बालर पियूष को तथा विकास(बाजीगर) को बेस्ट बल्लेबाज के रूप मे सम्मानित किया गया इसके साथ रविश विक्रम सिंह ने टीम के लिए घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर मे 4 रन देकर विपक्षी टीम का 2 खतरनाक बल्लेबाज को आउट किया एवं टूनामेंट के दौरान इंन्द्रजीत ने अपने करिश्माई बाऍ हाथ की गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया उन्होने पूरे टूर्नामेंट में कुल 7 विकेट लेकर विरोधी टीमो को धराशायी कर दिया और टीम को जीत में निर्णायक भूमिका निभाई तथा वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम को फाइनल मैच में विजेता बनाने मे अपना सर्वश्रेष्ट योगदान दिया । वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम की विशेषता यह रही कि इसमें सीआरपीएफ कार्मिको के वे बच्चे शामिल थे, जो वर्तमान में लखनऊ में आवासरत हैं इन बच्चों ने कड़ी मेहनत, टीमवर्क और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन कर न केवल टूर्नामेंट जीता, बल्कि युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दिया। वर्तमान समय में जहाँ बच्चे ऑनलाइन गेमिंग एवं गलत गतिविधियों की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, वहीं इन बच्चों द्वारा खेलों के माध्यम से अनुशासन, स्वास्थ्य और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देना सराहनीय पहल है। यह आयोजन “स्पिरिट ऑफ इंडिया” व खेलो इंडिया को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा देता है। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस प्रकार के टूर्नामेंट युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। CRPF कार्मिको की वारियर्स(Warriors) क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि से क्षेत्र एवं सीआरपीएफ लखनऊ के परिवारो में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है

0 Comments