मक्का खेड़ा, गहरू अमौसी व पंडित खेड़ा क्षेत्र में पार्षद गीता देवी गुप्ता का व्यापक जनसंपर्क अभियान
आज दिनांक 12/2/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी ने आज मक्का खेड़ा, गहरू अमौसी एवं पंडित खेड़ा क्षेत्र का भ्रमण कर निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया तथा कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान पार्षद जी ने घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। शेष समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
पार्षद जी ने क्षेत्रवासियों को नवनिर्वाचित वोटरों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए जागरूक किया तथा सभी से अपील की कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए नजदीकी बूथ स्तर अधिकारी (BLO) से संपर्क करें।
साथ ही पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी स्वयं भी विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर नए वोटर बनाने, नाम संशोधन एवं अन्य संबंधित समस्याओं का निराकरण करा रही हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास एवं नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उनकी प्राथमिकता है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी

0 Comments