गोल्ड सिटी में उजाले की पहल: 10 लाइटों का वितरण, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
आज दिनांक 13/2/26सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता जी द्वारा क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार विभिन्न स्थानों पर जन सेवा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि हर व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंच सके।
इसी क्रम में गोल्ड सिटी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय पार्षद जी ने क्षेत्र में लंबे समय से बनी अंधेरे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए 10 लाइटों का वितरण कराया। प्रकाश व्यवस्था के अभाव में स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। लाइटें लगने से अब क्षेत्र में पर्याप्त उजाला रहेगा और लोगों को राहत मिलेगी।
अपने उद्बोधन में माननीय पार्षद जी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र का कोई भी मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता मनजीत प्रदीप राज पाल सहित उत्तम कुमार, मनीष सिंह, आदेश, राजेश कुमार, विवेक, अशोक कुमार, उदा देवी, अनूप राजपूत, आदित्य राजपूत तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने पार्षद जी की इस पहल की सराहना करते हुए हृदय से आभार व्यक्त किया

0 Comments