पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा शुभम सिटी अलीनगर सुनहरा में सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास संपन्न
आज दिनांक 24/2/26 सरोजिनी नगर प्रथम वार्ड में माननीय श्रीमती सुषमा खर्कवाल राजनाथ सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह, कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह एवं नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में वार्ड पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता द्वारा शुभम सिटी, अलीनगर सुनहरा क्षेत्र में सड़क व नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिनमें शुभ मालवीय, अर्चना मालवीय, कमल साहू, प्रीति साहू, विनोद कौशल, प्रमोद गौतम, राकेश मौर्य, रमेश चंद्र, मेवाराम, राजीव कुमार, मयूर, सुनील कुमार, सतनाम सिंह (खालसा जनरल स्टोर), अमृतपाल सिंह, बबीता, कुरमेल सिंह, बीके शर्मा, जितेंद्र वर्मा, जसवीर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि बन रही सड़क एवं नाली से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी और जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने कहा कि सरोजिनी नगर की माननीय पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता के प्रयासों से वार्ड में लगातार सड़क एवं अन्य विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद जी निरंतर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहती हैं और हर संभव प्रयास कर क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ा रही हैं।
पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह आगे भी वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


0 Comments