लखनऊ में राष्ट्रीय जनजागृति पार्टी अध्यक्ष श्रीमति अल्का सरोज का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज राष्ट्रीय जनजागृति पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति अल्का सरोज जी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल एलिसन ग्रैंड, नियर एयरपोर्ट, शांति नगर, कानपुर रोड, लखनऊ में किया गया, जहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं जयघोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। पूरे परिसर में उत्साह और जोश का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्री ज्ञानेंद्र शास्त्री जी द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने ओजस्वी शब्दों से सभा को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उपस्थित संत महात्माओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमति अल्का सरोज जी को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की तथा समाज हित में निरंतर कार्य करते रहने का संदेश दिया।
अपने संबोधन में श्रीमति अल्का सरोज जी ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनसेवा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्षरत रहेगी। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने इसे ऐतिहासिक बताया और आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
लखनऊ में आयोजित यह भव्य समारोह राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।





0 Comments